देश-विदेशराजनीतिसामाजिक

CM मान ने 13 सीटों के प्रत्याशियों के साथ की बैठक, उम्‍मीदवारों को लोगों से करवाया रूबरू

वहीं केंद्र पर भी निशाना साधा। उम्‍मीदवारों ने कहा कि पंजाब के लोग मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को दिल से प्‍यार करते हैं।

जीरकपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रांतीय संयोजक और मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज जीरकपुर में सभी 13 सीटों के प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की है। बैठक में एक-एक उम्मीदवार को लोगों के रूबरू करवाया जा रहा है।

पंजाब के लोगों से धक्का करती है केंद्र: गुरमीत सिंह खुंडियां

इसी बीच गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि केंद्र हमेशा पंजाब के लोगों से धक्का करते हैं। पंजाब के इंकलाबी लोग इसे हमेशा रोकते रहे हैं। पंजाब सरकार के साथ लोगों का प्यार बना है। बिना पैसों के नौकरियां मिली। मैं उम्मीद करता हूं आप अपनी ड्यूटी निभा रहे हो। सब को सच का संदेश पहुंचाओगे।

संविधान को अब खतरा: मलविंदर कंग

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आनंदुपर सीट देकर जो विश्वास जताया है उसके लिए धन्यवाद करता हूं। संविधान को अब खतरा है। मैं पार्टी व सब का धन्यवाद करता हूं। राज्य में सरकार में बच्चों की पढ़ाई, बिजली फ्री करके लोगों को सुविधाएं। हम सब मिल कर 13-0 से जीतेंगे।

जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाउंगा: चब्बेवाल

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी व सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करता हूं कि मुझे होशियारपुर से उम्मीदवार बनाया। मैं इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाउंगा। मैं अपने हीरो भगवंत मान से आर्शीवाद लेने आया हूं।

देश महंगाई, बेरोजगारी से पीड़ित है। मुख्यमंत्री मान की ओर से जो पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के प्रयास किए जा रहे है उसमें पूरा योगदान डालूगा। पंजाब में भी भगवंत मान संसद में भी भगवंत मान।

पंजाब में लोगों को आप ने बहुत सुविधाएं दी: पवन कुमार टीनू

पवन कुमार टीनू ने कहा कि पंजाब में लोगों को आप ने बहुत सुविधाएं दी है। लोगों को मुफ्त दवाएं, इलाज मिल रहा है। स्कूल आफ एमिनस मिल रहे है। बिना सिफारिश के नौकरियां मिल रही है। आम आदमी पार्टी में शामिल हो कर गर्व महसूस हो रहा है। मैं पार्टियों की नीतियों को घर घर लेकर जाउंगा। केंद्र सरकार को पूरी चुनौती देंगे।

पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे: अशोक पराशर पप्‍पी

अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे। आप सुप्रीमो केजरीवाल और भगवंत मान के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे।

पंजाब के लोगों सीएम मान की करते हैं तारीफ: गुरप्रीत सिंह जिप्पी

गुरप्रीत सिंह जिप्पी ने बताया कि जब मैं कांग्रेस पार्टी में था लेकिन जब मैं गांव-गांव जाकर लोगों से बात की तो सब ने सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते। इस के बाद मैंने पार्टी में आने का फैसला किया। 75 साल में किसी मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए इतना काम नहीं किया। साढ़े तीनों सौ प्रोग्राम कर चुका है सब सरकार की तारीफ कर रहे है।

सरकार लोगों को सभी तरह की दे रही सुविधाएं: डॉ. बलबीर सिंह

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाएं दे रही है। एक तानाशाह ने अरविंदर केजरीवाल को जेल में बंद किया। सभी नियमों को ताक पर रखा गया है। लेकिन केजरीवाल का छोटा भाई भगवंत मान पूरी मेहनत से काम कर रहा है। लोग कहते है बिजली दा बिल साडां जीरो मान साडां हीरो – 13-0 से जीतेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button