उत्तराखंड

चमोली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन  की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

आमसौड़ व हेलंग में भूस्खलन से हाईवे बाधित
चमोली। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश  के चलते विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग आमसौड़ के समीप भारी भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं हेलंग के पास भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों से चट्टानें और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। आमसौड़ के समीप हुए भूस्खलन से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों जिले में हो रही लगातार वर्षा के चलते पिंडर नदी सहित प्राणमती नदी भी उफान पर बह रही हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन  की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
हेलंग क्षेत्र में भी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग भूस्खलन से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर जिले की ग्रामीण सड़कें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button