उत्तराखंडदेहरादून

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में नया विवाद, कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल!! 

गढ़वाली समाज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, लोगों में नाराजगी,

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में नया विवाद, कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल!! 
गढ़वाली समाज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, लोगों में नाराजगी,
रुद्रप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर क्षेत्र में नई बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में एक निहंग सिख ने कथित रूप से गढ़वाली समाज के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नगरासू गुरुद्वारा विवाद के दौरान कई दिनों तक चले घटनाक्रम के बाद संबंधित निहंग सिख नीचे उतरे। इसी दौरान उनके द्वारा कथित तौर पर गढ़वाली समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे उत्तराखंड और गढ़वाली समाज के सम्मान से जोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तराखंड हमेशा से शांति, भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की भूमि रही है। ऐसे में किसी भी समाज, क्षेत्र या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोगों का मानना है कि यदि वायरल वीडियो की सत्यता सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वीडियो की जांच करने तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि मामले ने एक बार फिर नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
स्थानीय नागरिकों ने लोगों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने और प्रशासनिक जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button