देश-विदेशराजनीतिसामाजिक

यूपी में सपा-कांग्रेस को होगा फायदा या भाजपा रचेगी नया इतिहास? पढ़ें एग्जिट पोल के नतीजें

जनता की नजरें इस समय एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। जानिए अलग-अलग सर्वे में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं।

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2024 में आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के जारी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल शनिवार शाम छह बजकर तीस मिनट पर जारी कर दिया है। हम आपको इस खबर में बताएंगे किस पार्टी को उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के अनुसार कितनी सीटें मिल रही हैं और रेस में कौन सी पार्टी कितनी आगे चल रही है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़ें असल आंकड़ों से इतर हो सकते हैं।

लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है, यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा व अन्य दलों को उत्तर प्रदेश में 80 में से 69-74 सीटें मिल सकती हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को एग्जिट पोल में कोई भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

एजेंसी भाजपा+ सपा+कांग्रेस+ बसपा अन्य
आज तक MY India
एबीपी सी वोटर
आर भारत 69-74 6-11 00 00
टाइम्स नाऊ
न्यूज 24*7
चाणक्य

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। जबकि सपा को 05 और बसपा को 10 सीटें मिली थी।

यूपी की वीआईपी सीटें

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं। जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से एक्ट्रेस हेमा मालिनी, कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी डिंपल यादव, गोंडा से करण भूषण सिंह, गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन और गाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button