उत्तराखंडदेश-विदेश

पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश से नदियां और नहरें उफान पर

समाजसेवी वीरेंद्र विश्व के अनुसार हल्द्वानी मुख्य मार्ग से बाजपुर की ओर आने वाले रास्ते पर करीब ढाई से तीन फुट पानी बह रहा है।

उधमसिंह नगर । पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नहरों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण राजीव नगर, इंदिरा कॉलोनी और ग्राम चकरपुर में घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों की चिंता बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही आलापुर माइनर और लेवड़ा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। इससे क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बन रही है। वहीं, ग्राम झारखंडी को जाने वाला मार्ग गडप्पू नाले में बरसाती पानी आने के कारण बंद हो गया।समाजसेवी वीरेंद्र विश्व के अनुसार हल्द्वानी मुख्य मार्ग से बाजपुर की ओर आने वाले रास्ते पर करीब ढाई से तीन फुट पानी बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी उतरने के बाद ही पता चल सकेगा कि सड़क को किन-किन स्थानों पर नुकसान पहुंचा है।  जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने सभी बाढ़ चैकी प्रभारियों को सतर्क रहने, वैकल्पिक स्थानों को व्यवस्थित रखने तथा खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं थी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बाजपुर की लेवड़ा नदी में बढ़ते जलस्तर से ग्राम चकरपुर समेत नदी के आसपास बसे कई गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इन गांवों में रहने वाले लोग पहले भी बरसात के दौरान नदी के उफान की समस्या झेलते रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो राजीव कॉलोनी, बाके नगर, इंदिरा कॉलोनी, यादव होटल के पीछे स्थित कॉलोनी, चकरपुर नई बस्ती और गुमसानी क्षेत्र के लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
गरीब परिवारों के सामने बारिश के दौरान चूल्हा जलाने और भोजन तैयार करने की समस्या भी खड़ी हो जाती है। ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
बाजपुर रू मानसून की पहली तेज बारिश ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या को सामने ला दिया है। लगातार बारिश के कारण नदियों, नहरों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। प्रशासन ने बाढ़ चैकियों को सक्रिय कर दिया है और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लेवड़ा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button