उत्तराखंडदेश-विदेशस्वास्थ्य

उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

सीएमएस विजय सिंह ने बताया कि इस समय अस्पताल में वाहन चालक भी उपनल से ही कार्यरत थे।

देहरादून। उत्तराखंड के अनेकों विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों के लेकर हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। पछवादून में उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब चार सौ से अधिक ओपीडी की जा रही है। ऐसे में मरीजों को लंबे इंतजार करना पड़ रहा है। देहरादून के अलावा उपजिला अस्पताल विकासनगर में हिमाचल, जौनसार बावर गढ़वाल के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। उप जिला अस्पताल के सीएमएस विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में रोज करीब 400 ओपीडी आती है। ऐसे में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि मरीजों की देखभाल के लिए व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन थोड़ा समय ज्यादा लग रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताल ज्यादा लंबी चलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। सीएमएस विजय सिंह ने बताया कि इस समय अस्पताल में वाहन चालक भी उपनल से ही कार्यरत थे। जिससे अस्पताल परिसर में वाहन भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम रेगुलर कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button