उत्तराखंड

भरभराकर गिरा कॉलेज परिसर का एक हिस्सा

पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान मलबे को हटाने में जुटे हुए है, ताकि समय रहते मलबे में दबे जवान को निकाला जा सके।

पीएसी जवान दबा,रेस्क्यू आपरेशन जारी
हरिद्वार। जिले के धनोरी में सोमवार को अमृत लॉ कॉलेज परिसर में बनी एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक पीएसी जवान के मलबे में दबे होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मलबे में दबे पीएसी जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के धनोरी में स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक प्लाटून रुकी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाथरूम की तरफ बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया और अचानक हुए इस हादसे से मौके पर मौजूद अन्य पीएसी जवानों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक पीएसी जवान के मलबे में दबे होने की सूचना सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल मलबे में दबे पीएसी जवान को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान मलबे को हटाने में जुटे हुए है, ताकि समय रहते मलबे में दबे जवान को निकाला जा सके। हादसा भवन की जर्जर स्थिति के कारण हुआ या फिर कोई अन्य वजह थी, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button