उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेश

नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले ने पकड़ा तूल

उन्होंने ने कहा कि चंपावत की शांत वादियों में घटी इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है।

कांग्रेसियों ने धामी सरकार का पुतला फंका
खटीमा। बीते रोज चंपावत जिले में नाबालिग लड़की के सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा नेता  का नाम आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहोल गर्माने लगा है। इस वारदात को लेकर प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का पुतला फूंक राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
बता दें कि बीते रोज चंपावत जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के सामाजिक दुष्कर्म के मामले में बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन आरोपियों पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस घटना के बाद आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश भर में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिये हैं। इसी कड़ी में सीएम धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में भी कांग्रेस ने मुख्य चौक पर सीएम धामी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।  प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बॉबी राठौर ने कहा जिस तरह बीते रोज चंपावत जिले में 16 साल की नाबालिग बेटी के हाथ पांव बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वह बेहद शर्मसार करने वाला प्रकरण है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में अब अपराधियों को कानून का खौफ नही रहा। उन्होंने कहा कि इस शर्मसार कर देने वाली वारदात में खुद सत्तारूढ़ दल के नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी बेटियों के यौन शोषण और उत्पीड़न के मामले आते हैं, उसमें भाजपा के नेता ही शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द चंपावत की बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा। कांग्रेसियों ने कहा कि वे सड़कों पर उतरकर बेटी के लिए न्याय की आवाज बुलंद करेंगे।

सामुहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
देहरादून। चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने धामी सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए है। दुष्कर्म मामले को लेकर  उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इस राज्य में तो अब रक्षक ही भक्षक बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि चंपावत की शांत वादियों में घटी इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है।
यशपाल आर्य ने कहा कि आरोपी छात्र और पूर्व प्रधान दोनों चाचा भतीजा हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि जब पीड़िता ने अपने घर पर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देंगे तो प्रदेश की माताएं बहने आखिर किस पर भरोसा करेंगी। उन्होंने मांग उठाई कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करके दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए। इसके अलावा आरोपितों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेताया कि उत्तराखंड की जनता अब चुप नहीं बैठने वाली है। इस वारदात के बाद जनता में आक्रोश पनप रहा है।
इधर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दो टूक कहा कि सरकार को अपराधियों को संरक्षण नहीं देना चाहिए और तत्काल इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बीते दिन चंपावत में नाबालिग से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी मच गई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button