देश-विदेशसामाजिक

पत्नी के साथ कमरे में था पति, बहुत देर से नहीं खोल रहा था दरवाजा- जब अंदर जाकर देखा तो निकल गई चीखपत्नी के साथ कमरे में था पति, बहुत देर से नहीं खोल रहा था दरवाजा- जब अंदर जाकर देखा तो निकल गई चीख

इसकी शिकायत प्रियंका ने मायके वालों से की थी। 29 मई को प्रियंका के भाई मोनू के पुत्र का जन्मदिन था जिसमें नीलेश प्रियंका व हिमांशु भी शामिल हुए। इस दौरान भी दोनों में विवाद हुआ। नीलेश पत्नी व बच्चे के साथ ससुराल में ही रुक गया।

झांसी।जन्मदिन समारोह में शामिल होने ससुराल आए युवक ने रसोई में फांसी के फंदे लटककर जान दे दी। रसोई के पास वाले कमरे में उसकी पत्नी व मासूम बच्चे का शव भी फांसी के फंदे पर मिला। आशंका है कि युवक ने पत्नी व बेटे की हत्या कर उनके शव को लटकाने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पठौरिया मोहल्ला के 40 वर्ष के नीलेश का विवाह दस वर्ष पहले प्रेमनगर क्षेत्र के नैनागढ़ के मोनू टेंट हाउस के संचालक मोनू की बहन प्रियंका के साथ हुआ था। नीलेश टैक्सी चलाता था और पति-पत्नी में विवाद रहता था।

विवाह के पांच वर्ष बाद बेटे हिमांशु के जन्म के बाद कुछ समय तो ठीक चला, मगर पति-पत्नी में फिर झगड़े होने लगे। इसकी शिकायत प्रियंका ने मायके वालों से की थी। 29 मई को प्रियंका के भाई मोनू के पुत्र का जन्मदिन था, जिसमें नीलेश, प्रियंका व हिमांशु भी शामिल हुए। इस दौरान भी दोनों में विवाद हुआ। नीलेश पत्नी व बच्चे के साथ ससुराल में ही रुक गया। शनिवार को ससुरालीजन के जाने के बाद नीलेश, प्रियंका व हिमांशु अकेले थे और इनके शव मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button