उत्तराखंडक्राइम

नशीले कैप्सूलों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर संचालक से ट्रामाडोल युक्त कैप्सूलों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

देहरादून। राजधानी देहरादून में चल रहे नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ व पुलिस ने एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 112 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात एसटीएफ व एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक एवं थाना सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर एवं विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक जोनी सैनी पुत्र शिवराम सैनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून द्वारा औषधि विक्रय लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, जो प्रथम दृष्टया वैध पाया गया। औचक निरीक्षण के दौरान दुकान के गल्ले के नीचे रखे एक प्लास्टिक कंटेनर से 14 पत्ते (कुल 112 कैप्सूल) बरामद किए गए।
मेडिकल स्टोर संचालक से ट्रामाडोल युक्त कैप्सूलों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले व्यक्तियों को फुटकर में बेचकर अवैध लाभ कमाता था। बिना किसी वैध अभिलेख के ट्रामाडोल युक्त नशीले कैप्सूलों का अवैध भंडारण एवं विक्रय किए जाने के कारण आरोपी जोनी सैनी को सांई मेडिकल स्टोर, धर्मावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button