उत्तराखंड

पुलिस लाइन में तैनात एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

उधम सिंह नगर। जिले की पुलिस लाइन में तैनात एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक एएसआई के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी। ड्यूटी से पहले वे सुबह उठे, भोजन किया और आराम करने के लिए सो गए। दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और फिर से सो गए। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 10 बजे, जब उनकी ड्यूटी का समय नजदीक आया और वे नहीं जागे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बावजूद जब संजय खाती नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई। तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रूद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। अचानक हुई इस मौत से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button