UTTAR PRADESHउत्तराखंडदेहरादून
अयोध्या दीपोत्सव 2025 : भगवान राम की नगरी अयोध्या ने फिर रचा इतिहास, बना विश्व रिकॉर्ड
भगवान राम की नगरी अयोध्या ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दीपोत्सव-2025 के नौवें संस्करण में रविवार को अब तक का सबसे भव्य आयोजन किया गया और यह आयोजन वल्र्ड रिकार्ड बना गया। रविवार को छोटी दीवाली के मौके पर राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान पूरा सरयू तट दीयों की रोशनी से जगमगा गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने घाट पर पहुंचकर मनमोहक दृश्य देखा। साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर पहली बार दीपोत्सव का आयोजन कराया था, जिसकी शुरुआत 1.71 लाख दीयों से की गई थी। अब नौवें संस्करण में यह संख्या बढक़र 26 लाख से अधिक पहुंच गई है। यानी बीते आठ सालों में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना बढ़ोतरी आई है।