उत्तराखंडदेश-विदेश

कर्मचारियों की छंटनी पर किसान यूनियन ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

साथ ही आगामी 18 जुलाई से हजारों ट्रैक्टरों के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।

टायर फैक्ट्री के खिलाफ खोला मोर्चा
हरिद्वार। लक्सर में स्थित एक टायर फैक्ट्री से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फैक्ट्री से निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (पटेल) भी आंदोलन पर डटा हुआ है। अब किसान यूनियन ने  8 जुलाई से भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। साथ ही आगामी 18 जुलाई से हजारों ट्रैक्टरों के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।
भारतीय किसान यूनियन (पटेल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आंदोलन के संयोजक कीरत सिंह ने कहा कि एक जुलाई को महापंचायत हुई थी। जिसमें कई निर्णय लिए गए थे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही कहा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी और कांग्रेस समेत अन्य दलों से जुड़े लोग कर्मचारियों के समर्थन में 24 जून से लगातार फैक्ट्री गेट के बाहर आंदोलन पर डटे हैं।
कीरत सिंह ने बताया कि उनके आंदोलन को नगर व्यापार मंडल, एडवोकेट एसोसिएशन समेत कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। बीते सोमवार को धरना स्थल पर एक सर्वदलीय महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति तय की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button