राजनीतिसामाजिक

चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव के इस फैसले को बताया जीत का कारण

देश को इंडिया गठबंधन में एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है। पीडीए को मिली बड़ी जीत के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का नारा पूरे उत्तर प्रदेश में तीव्रता के साथ दौड़ा जिसका परिणाम हमें नजर आया।

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जीत 2 लाख 21 हजार 639 वोटों से जीत हासिल की। मैनपुरी में मिली जीत के बाद डिंपल यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैनपुरी ने एक सकारात्मक राजनीति को चुना है।

एक सवाल के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा के बहुत सारे केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्री चुनाव हारे हैं। देश को इंडिया गठबंधन में एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

पीडीए को मिली बड़ी जीत के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का नारा पूरे उत्तर प्रदेश में तीव्रता के साथ दौड़ा, जिसका परिणाम हमें नजर आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।

सरकार बनाने के सवाल पर डिंपल ने कहा, हम बहुमत के बहुत नजदीक हैं। ये राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी है कि इसे आगे कैसे ले जाना है।

बता दें कि डिंपल ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह की हराया है। डिंपल ने कुल 5 लाख 98 हजार 526 वोट हासिल किए हैं। वहीं जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव 66814 वोट हासिल कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button