उत्तराखंडदेश-विदेश

चाकू से वार कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली
रुद्रपुर। शहर के रेशमबाड़ी क्षेत्र में हुए चर्चित चाकुओं से गोदकर हत्या प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेशमबाड़ी हत्याकांड में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच शनिवार को पुलिस को फरार आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की।
खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर (25 वर्ष) पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऊधम सिंह नगर में अब अपराध करना आसान नहीं होगा। अपराधी सावधान हो जाएं, पुलिस किसी भी घटना को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने दोहराया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button