देश-विदेश

गुजरात में बड़ा हादसा, 200 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

हादसा रवीवार करीब 4 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 48 लोग सवार थे।

डांग। गुजरात के डांग जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार को एक सापुतारा घाट मार्ग पर एक बस 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि बस के दो टुकड़े हो गए। हादसे में बस सवार 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रवीवार करीब 4 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 48 लोग सवार थे। ये सभी लोकर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो त्र्यंबकेश्वर दर्शन के बाद लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसके कारण मौके पर ही 7 यात्रियों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डांग जिले के पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह ने बताया कि दुर्घटना सापुतारा हिल स्टेशन के पास हुई।

उन्होंने कहा, “शुरुआती जांच के अनुसार, बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सुरक्षा अवरोधक को तोड़कर घाटी में गिर गई।” घायल श्रद्धालुओं को गुजरात के आहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि ये भक्त महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को गुजरात के द्वारका ले जा रहे थे। मृतकों और घायलों में मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button