उत्तराखंडदेहरादून

फिल्हाल उत्तराखण्ड में सूखी ठंड से राहत के आसार नही

उधर सोमवार के तापमान की बात करें तो दिन के समय मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली।

पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा न ठंड के साथ बढ़ा रहा परेशानी

देहरादून। उत्तराखंड में सूखी ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम दिखाई दे रहे है।। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा न सिर्फ ठंड बढ़ा रहा है। बल्कि परेशानी भी बन रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार फिल्हाल पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के साथ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन भर प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।आने वाले दिनों की बात करें तो 30 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर सोमवार के तापमान की बात करें तो दिन के समय मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 8.4 डिग्री रहा। उधर पर्वतीय इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री गिरावट के साथ दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड का मौसम आज भी शुष्क बना रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां पाला पड़ने से वाहन चालकों के लिए दुश्वारियां खड़ी हो रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोरी ठंड बच्चों को परेशान कर रही है।
अब तक मानसून की बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड से कई संक्रामक बीमारियां हो रही है। सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण ठंड सहनीय है लेकिन बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से खड़ी कर रही हैं। पाला पड़ने के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों पर पड़ने वाला पाला कांच की तरह फिसलन भरा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहने वाला है। हालाँकि ठंड में बढ़ोतरी की संभावना भी है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि चिकित्सकों द्वारा बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की हिदायत दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button