उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में बर्फ के बीच जंग, प्रशासन अलर्ट मोड में

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

धाम तक पहुंच बनाने के लिए युद्धस्तर पर बर्फ हटाने का अभियान
आईटीबीपी और पुलिस के जवान कंधे से कंधा मिलाकर जुटे राहत कार्य में
सुरक्षा, सुगमता और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सख्त तैयारी
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासन की टीमें हर स्तर पर मुस्तैदी के साथ जुटी हुई हैं। केदारनाथ धाम क्षेत्र में जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है, जिससे यात्रा मार्ग को समय रहते सुचारु किया जा सके।
बर्फबारी के बीच भी पैदल मार्ग से लेकर धाम परिसर तक सफाई और रास्ता खोलने का अभियान लगातार चल रहा है। विषम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बावजूद टीमें दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार करने में लगी हैं। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान भी पूरी ताकत के साथ प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। जवान कठिन मौसम में अपनी जान जोखिम में डालकर बर्फ हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही यात्रा मार्ग पर हर संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button