देश-विदेश

बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने का महत्वाकांक्षी रोड़मैप: मोदी

उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है और वह जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित भारत की ऊंची उडान का आधार बताते हुए कहा है कि इसमें मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोड़मैप प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महत्वाकांक्षी भी है और देश की आकांक्षाओं को भी पूरा करता है। पीएम मोदी ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में बजट पेश किये जाने के बाद कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की ऊंची उडान का आधार है और इसमें मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नयी रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोड़मैप प्रस्तुत किया गया है।

प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी भारत जिस ‘रिफार्म एक्सप्रेस’ पर सवार है इस बजट से उसे नयी ऊर्जा और नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है और वह जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है। बजट में लघु और सूक्ष्म इकाइयों के लिए किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लघु और कुटीर उद्योगों को इस बजट में जो समर्थन मिला है वह उन्हें ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने की नयी ताकत देगा।

बजट में युवाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवा शक्ति का बजट है। उन्होंने कहा, ” यह युवा शक्ति बजट है। बजट में जो प्रावधान किये गये हैं उससे अलग-अलग क्षेत्रों में नेता, नवाचारक और क्रियेटर तैयार होंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में महिलाओं को भी विशेष प्राथमिकता दी गयी है। उन्होंने कहा, “बजट में महिलाओं द्वारा निमिर्त महिलाओं द्वारा संचालित स्व सहायता समूह का आधुनिक इकोसिस्टम बनाने को प्राथमिकता दी गयी है। कोशिश यह है कि हर घर लक्ष्मी जी पधारें। “

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button