उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादून

मुख्यमंत्री ने 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। अब भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं छोड़ा जाता है।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्तियां देने का काम किया है। बीते वर्ष 150 आश्रितों और आज शेष 43 पात्र आश्रितों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया राज्य सरकार के प्रयासों से 2024 में निगम ने रिकॉर्ड 56 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य में भर्तियों में भारी पक्षपात, धांधली और भ्रष्टाचार हुआ करता था। राज्य सरकार ने युवाओं की समस्या को देखते हुए देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया। अब राज्य में भर्तियां पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनके कौशल और परिश्रम का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया बीते साढ़े 3 वर्ष में प्रदेश के 23 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। अब भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं छोड़ा जाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने भी प्रदेशवासियों से स्वदेशी और लोकल उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा संकल्प और भी सशक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड,प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थी सिंचाई परियोजनाओं के नक्शों और डिज़ाइनों का निर्माण करने के साथ ही भविष्य के विकास की रूपरेखा भी तैयार करते हैं। हमारे राज्य में निरंतर सिंचाई योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज चयनित अभ्यर्थी सिंचाई परियोजनाओं के वे जमीनी स्तंभ हैं, जो अपनी तकनीकी कुशलता से किसानों के खेतों तक जल पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा सभी चयनित युवाओं में कई राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण कोटे के तहत भी चयनित हुए। जो सभी के लिए हर्ष का विषय है।
सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थियों की मदद से विभाग और सक्षम होगा, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, सचिव युगल किशोर पंत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 नदी में आई बाढ़ देखने गए किशोर की डूबकर मौत, शव बरामद
ऊधम सिंह नगर।े बाजपुर में रविवार को लेवड़ा नदी में आई बाढ़ देखने दोस्तों के साथ गए 11 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार को पहाड़ पर हुई बारिश से लेवड़ा नदी में बाढ़ आ गई। गांव खमरिया निवासी यश(11) दोस्तों के साथ बाढ़ देखने बेरिया दौलत रोड पर निकाला था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। बच्चों ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एत्रित हो गए और बच्चे को ढूंढने लगे।
मशक्कत के बाद टाट वाले बाबा मंदिर के समीप बनी नहर में से किशोर को बरामद कर लिया गया। लोग बच्चे को लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसडीएम डाक्टर अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नशे में धुत सीएमओ  ने बाइक सवारों को रौंदा; दोनों गंभीर
रुद्रप्रयाग । नशे में धुत चमोली के प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा. मोहम्मद शाह हुसैन ने कार से बाइक सवार दो युवकों रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में आग लग गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रभारी सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चमोली जिला प्रशासन को घटना की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रभारी सीएमओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिला चिकित्सालय में हंगामा किया।हादसे बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के पास तिलणी में हुआ। प्रभारी सीएमओ डा. मोहम्मद शाह हुसैन स्कार्पियो कार से पत्नी और बेटी के साथ चमोली से आ रहे थे। कार की तेज रफ्तार थी। घायलों में गौरव कुमार (26), ग्राम कलना, रुद्रप्रयाग और संयम चौधरी (25) निवासी लदोली रुद्रप्रयाग शामिल हैं।गौरव को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है, जबकि संयम का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डा. मोहम्मद शाह हुसैन के मेडिकल में नशे में होने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button