उत्तराखंडदेहरादून

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शाम 4 बजे तक 54. 51 प्रतिशत हुआ मतदान

साथ ही टोटल 14 हजार 761 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दूसरे चरण में 14761 प्रत्याशियों के लिए जनता कर रही मतदान
21 लाख मतदाता करने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

देहरादून। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार शनिवार शाम को थम गया था। जिसके बाद सोमवार को 40 विकासखंडों में वोटिंग जारी है। सुबह 8 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं। दूसरे चरण में सदस्य ग्राम पंचायत के 933 पदों पर 1998 प्रत्याशी, प्रधान ग्राम पंचायत के 2726 पदों पर 7833 प्रत्याशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 1225 पदों पर 4214 प्रत्याशी, सदस्य जिला पंचायत के 14 पदों पर 716 प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही टोटल 14 हजार 761 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
शाम 4 बजे तक के मतदान का प्रारंभिक आंकड़ा आ चुका है। टिहरी गढ़वाल जिले में शाम 04 बजे तक कुल 54.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक 41.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले में 7 ब्लॉकों में 48.5 फीसदी मतदान हुआ है। चंपावत में 47.15 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। टिहरी गढ़वाल में 46 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। चमोली जिले में 40.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। शाम 5 बजे तक मतदान होना है।
चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धारकोट में 95 वर्षीय सुंदरी देवी (पत्नी स्व श्री गोविंद सिंह परमार) भी मतदान के लिए पहुंचीं। परिवारजन उनको पीठ पर लेकर मतदान करवाने के लिए लेकर पहुंचे। वहीं, बीएसएफ से सेवानिवृत्त 92 वर्षीय जबर सिंह ने भी बूथ नंबर 95 गुल्डी पर मतदान किया।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने नकोट डाला वोट
देहरादून।  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने गांव नकोट में मतदान किया। वहीं दूसरी ओर चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दशोली विकासखंड के देवलधार स्थित मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मतदान को निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button