उत्तराखंड

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए हुआ बंद, अब 15 नवंबर को खुलेंगे गेट

जानकारी देते हुए राजाजी वार्डन चित्रांजलि नेगी ने बताया कि इस बार का सीजन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है।

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन की समाप्ति के बाद अब इसे 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस बार पार्क के सभी गेटों मे जमकर पर्यटक वन्यजीवों के दीदार को पहुंचे। साथ ही इस बार हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर गेट ने विगत वर्षों की तुलना मे दोगुनी कमाई की है। पिछले वर्ष रानीपुर गेट से लगभग 9 लाख 58 हजार की आमदनी हुई थी, जो इस बार बढ़कर 17 लाख 36 हजार रुपए हुई है।
गौर हो कि चीलावली के मोहण्ड गेट ने इस साल नए रिकॉर्ड बनाए हैं। साथ ही चीला व मोतीचूर ने भी लोगों को आकर्षित करते हुए खासा राजस्व कमाया है। सभी चार गेटों से पार्क महकमे को एक करोड़ तेइस लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। भारतीय पर्यटको के साथ विदेशी पर्यटको की संख्या में भी इस बार इजाफा हुआ। सभी गेटों मे इस बार 51500 सैलानियों ने भृमण किया। इनमें दो हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। विगत वर्ष 46 हजार के करीब सैलानी राजाजी पहुंचे थे, जिनमें 1400 के करीब विदेशी नागरिक थे।
जानकारी देते हुए राजाजी वार्डन चित्रांजलि नेगी ने बताया कि इस बार का सीजन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है। इसी को देखते हुए अगले सीजन की तैयारी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि अब 5 महीने बाद 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए फिर से राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट खोले जाएंगे। इस बीच जंगल को ग्रोथ करने में काफी मदद मिलती है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के गेटों से प्राप्त राजस्व
रानीपुर 17.36 लाख रुपए राजस्व
मोहण्ड 35.27 लाख रुपए राजस्व
चीला 53.20 लाख रुपए राजस्व
मोतीचूर 17.13 लाख रुपए राजस्व

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button