पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीन साल में हुए ऐतिहासिक कार्यः चौधरी
इसके साथ ही पिछले तीन सालों में सरकार ने विभिन्न पदों पर बीस हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार देने का कार्य की है।

विधानसभा क्षेत्र में चल रहे 675 करोड़ के काम
विधायक रुद्रप्रयाग चौधरी ने सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में किये गए कार्यों का रखा ब्यौरा
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीन सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और सरकार ने राज्य हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनमें प्रमुख रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड, सख्त भू-कानून, नकल विरोधी कानून, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण के साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।
धर्मांतरण जैसे घटनाओं को रोकने के लिए सशक्त धर्मांतरण कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में सरकार ने विभिन्न पदों पर बीस हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार देने का कार्य की है। स्वरोजगार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को पचास हजार से अधिक युवाओं को जोड़ा गया है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना संचालित कर रही है। इसके साथ ही सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर स्वयं सहायता समूह के माध्यम कार्य कर रही है। एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारी मुख्य आर्थिकी और पर्यटन और तीर्थाटन है, जिस पर सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस बार चारधाम यात्रा को सरकार व्यवस्थित रूप से संचालित करेगी। जिससे आमजन और यात्रियों को कोई समस्या न हो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग-दर्शन में भव्य दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ रोपवे के लिए चार हजार करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसके निर्माण होने तीर्थंयात्रियों में निरन्तर वृद्धि होगी। इसके साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन कार्य वर्ष 2027 तक पूर्ण होगा। जो पहाड़ के विकास के लिए गेम चेंजर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस बार नई पहल कर शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जिसका आने वाले समय में अच्छे परिणाम आएंगे और उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन और तीर्थाटन रहेगा। जिसका फायदा यहां के स्थानीय लोगो को मिलेगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों का सरकार ने शानदार आयोजन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सतत विकास सूचकांक के लक्ष्य में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर रहा है। आज डबल इंजन की सरकार में सभी कार्य धरातल पर हो रहे है। जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।
करोड़ों की योजनाओं से विधानसभा का हो रहा कायाकल्प
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए विगत तीन वर्षों में 675 करोड़ की कार्यों की स्वीकृति प्रदान हुई है और सभी लगभग धरातल पर गतिमान हैं, जिसमें सड़कों के क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों के डामरीकरण, नवनिर्माण पुलों के निर्माण के लिए 385 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से बरसीर रणधार बधाणीताल सड़क हॉटमिक्स, नगरासू धनुपर डांडाखाल सड़क हॉटमिक्स निर्माण, सिल्ली चाका मोटर पुल, नगरासू-कोठगी मोटर मोटर पुल प्रमुख की स्वीकृति प्रमुख है। आने वाले समय में जल्द पेयजल की जो समस्या है, वो खत्म होगी। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में कार्य चल रहा है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही कोठगी में 28.40 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण गतिमान है। इसका अंतिम चरण में कार्य गतिमान है। शंकराचार्य जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य गतिमान है। वहीं जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन के साथ अत्याधुनिक लैब स्थापित करने का कार्य किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 55 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृति हुई हैं। जिसमें सुमाड़ी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का 45 करोड़ की लागत से कार्य गतिमान है। साथ ही जिला योजना खनन न्याय व विधायक निधि के राज्य योजना से विभिन्न विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 10 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई और कार्य गतिमान है। इसके साथ ही तल्लानागपुर क्षेत्र के धारकोट में मिनी स्टेडियम सहित के लिए 97 लाख की स्वीकृति के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के जखोली एवं अगस्तमुनि विकासखंड 109 ग्राम पंचायतों में जलागम प्रबन्ध परियोजना की स्वीकृति प्रदान हुई है। उन सभी ग्राम पंचायतों में पलायन रोकथाम, कृषि, पशुपालन से सम्बंधित कई कार्य होंगे। जिसका लाभ इन सभी गांव के लोगों को मिलेगा। इसके रुद्रप्रयाग शहर में पार्किंग की जो सबसे बड़ी समस्या रहती है, उससे निजात दिलाने के लिए 7.10 की धनराशि मल्टीस्टोरेज पार्किंग के लिए स्वीकृति हुई, जिसका की जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि तीन सालों में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सेवा सुशासन एव समर्पण के साथ कार्य कर रही और आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेगी।