उत्तराखंडदेश-विदेश

बर्फ में फंसे एक श्रमिकं की मौत की खबर

बाकी  बर्फ में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 47 श्रमिक सुरक्षित निकाले जा चुके हैं।

देहरादून। शनिवार को भी बर्फ में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा। खबर आ रही है कि  6 लापता लोगों की तलाश जारी है। एक श्रमिक की मौत की सूचना है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाकी  बर्फ में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 47 श्रमिक सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। जबकि पांच की तलाश जारी है।हिमस्खलन बचाव अभियान अभी जारी है।पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है। 46 मजदूर सुरक्षित है। सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव पीआरओ डिफेंस देहरादून की ओर से जानकारी दी गई कि अभी तक 47 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। दुर्भाग्य से, एक घायल व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और एक की हालत गंभीर है। घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। माना हिमस्खलन में फंसे बीआरओ कर्मियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 55 फंसे बीआरओ कर्मियों में से 47 को बचा लिया गया है।उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, उत्तराखंड सरकार वहां की घटना (हिमस्खलन) में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हम उत्तराखंड सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम ईश्वर से उनकी सुरक्षित घर वापसी की प्रार्थना करते हैं। हम श्रमिकों के परिजनों के भी संपर्क में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button