मनोरंजनस्पोर्ट्स

नालागढ़ फुटबाल, पंजैहरा वॉलीबाल विजेता, 1500 मीटर दौड़ में किसने मारी बाजी, जानिए

राज्य स्तरीय खेलों में 1500 मीटर दौड़ में मदन सिंह ने मारी बाजी

नालागढ़ में मेस्ट्रो स्पोट्र्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय खेलों में 1500 मीटर दौड़ में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मदन सिंह विजेता रहे। खेलों में 40 से अधिक आयु वर्ग में भूपेंद्र ने पहला व देवेंद्र पॉल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विनित विजेता रहे। 50 से अधिक आयु में अमरीक, 55 से अधिक आयु वर्ग में महेश गौतम ने बाजी मारी। 60 से अधिक आयु वर्ग में सुच्चा सिंह ने पहला व कर्मचंद ने दूसरा स्थान झटका। आयोजक सतविंदर ठाकुर ने बताया कि तीन किमी दौड़ में पचास से अधिक आयु वर्ग में अमरीक सिंह विजेता रहे। 45 से 50 आयु वर्ग में काकू सिंह ने प्रथम व विनित पुरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पांच किमी दौड़ में 35 आयु वर्ग में मदन सिंह विजेता रहे। 55 से अधिक आयु वर्ग में अमरीक सिंह ने गोल्ड जीता। 60 से अधिक आयु वर्ग में लीला दत्त व 70 से अधिक आयु वर्ग में मुख्तयार सिंह विजेता रहे। ऊंची कूद में 40 प्लस में भूपेंद्र ने पहला व सुखविंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

45 प्लस आयु वर्ग में संजीव विजेता व काकू सिंह उपविजेता रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कर्मचंद व 65 से अधिक आयु वर्ग में राजेंद्र ने बाजी मारी। चक्का फेंक में 30 से अधिक आयु वर्ग में मुकेश ने गोल्ड, 40 से अधिक आयु में भूपेंद्र सिंह, 45 से अधिक आयु वर्ग में संजीव विजेता व काकू उपविजेता रहे। 65 आयु वर्ग में गुरमीत व 70 आयु वर्ग में राम सिंह विजेता रहे। फुटबाल में ऊना को नालागढ़ ने 2-0 से हराया। वॉलीबाल में पंजैहरा ने नालागढ़ को हराकर ट्रॉफी कब्जाई। समापन समारोह में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के ज्वाइंट को-ऑर्डिनेटर रवि शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए । इस मौके पर प्रधान मेस्ट्रो स्पोट्र्स एसोसिएशन हिमाचल राजिंद्र शर्मा, महासचिव मोहन यादव, कोषाध्यक्ष रणजोध सिंह, तीर्थ राम शर्मा, हरदीप सिंह मुख्य आयोजक, मनदीप सिंह, सतविंद्र ठाकुर, प्रेम चौधरी, मनमोहन सिंह वाइस प्रेजिडेंट ने भी शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button