उत्तराखंडदेश-विदेश

गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित कराने के लिए उत्तराखंड में चल रहा 50 लाख हस्ताक्षर अभियान

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आगामी 17 दिसंबर 2026 को देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरु नानक मैदान में गो सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

17 दिसंबर को देहरादून में होगा गो सम्मान दिवस का आयोजन
संतों के मार्गदर्शन में उठेगी गोवंश संरक्षण और संवैधानिक सम्मान की मांग

रुद्रप्रयाग। गोवंश संरक्षण, संवर्धन और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत व्यापक जनजागरण की तैयारी की जा रही है। अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 50 लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाकर गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन तैयार किया जाएगा। यह ज्ञापन मुख्य सचिव के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।
यह जानकारी गौ सेवा अभियान के जिला संयोजक रुद्रप्रयाग रोहित डिमरी ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गोमाता के प्रति समाज में सम्मान, सेवा और संरक्षण की भावना को मजबूत करने के साथ ही इस मांग को व्यापक जनसमर्थन के साथ सरकार तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आगामी 17 दिसंबर 2026 को देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरु नानक मैदान में गो सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गोसेवकों और आमजन की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गो महिमा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूज्य संतों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर 1 बजे मुख्य सचिव के माध्यम से गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम निवेदन पत्र प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन की साध्वी पूर्णिमा दीदी की मधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। रोहित डिमरी ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार रहा है।
आज निराश्रित गोवंश की समस्या, सड़कों पर भटकते पशुओं और गोसंरक्षण से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए समाज को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है। केवल धार्मिक आस्था व्यक्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। उन्होंने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, संत समाज, गोसेवकों और आम नागरिकों से 50 लाख हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा 17 दिसंबर को देहरादून में आयोजित गो सम्मान दिवस में पहुंचने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button