उत्तराखंड

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन ऐसे समय में हुआ है, जब वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं।

हरिद्वार। सोमवार सुबह बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंचे। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य मेला नियंत्रण भवन पहुंचे, जहां कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन ऐसे समय में हुआ है, जब वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक में कुंभ की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की नजर रहेगी। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक होने को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर भी इस बैठक पर नजरें टिकी हैं। हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और प्रदेश के लिए क्या अहम निर्णय लिए जाते हैं, इसका खुलासा कैबिनेट की बैठक के बाद ही होगा। फिलहाल, गंगा पूजन के बाद सभी की निगाहें मेला नियंत्रण भवन में होने चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button