उत्तराखण्ड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट
उधम सिंह नगर में भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी शासनादेश में खसरा संख्या की त्रुटि सुधार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी दी।

कैबिनेट की सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी
समूह ग की वर्दीधारी पदों की भर्ती में पहले से लागू है 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार
मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास के लिए सोसायटी गठन को सैद्धांतिक अनुमोदन
उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास से संबंधित अधिनियम की अनुसूची में संशोधन को मंजूरी
द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी
उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली, 2026 को मंजूरी
उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को आहूत करने की मंजूरी
उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी
संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी
स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी
हरिद्वार में किफायती आवासीय परियोजना के पहुंच मार्ग की चौड़ाई में शिथिलता को मंजूरी
उधम सिंह नगर में भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी शासनादेश में खसरा संख्या की त्रुटि सुधार को मंजूरी
मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
हरिद्वार में हुई कैबिनेट बैठक में पास हुए 13 प्रस्ताव
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए और सभी मंत्रियों ने उन प्रस्तावों को पास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं। बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा व फैसले लिए गए।
कैबिनेट बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसमें भारतीय योग, ध्यान और भारतीय ज्योतिष जैसे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। यह सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा। समिति बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को दी गई विकास योजनाओं के लिए अलग से प्रस्ताव आया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
कैबिनेट ने उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार जताया। मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास के लिए सोसायटी गठन को सैद्धांतिक अनुमोदन दिया गया। उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास से संबंधित अधिनियम की अनुसूची में संशोधन को मंजूरी दी। द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी दी। उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली, 2026 को मंजूरी दी। उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को आहूत करने की मंजूरी दी। उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी दी। सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी दी। संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी दी।
कैबिनेट ने स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी दी। हरिद्वार में किफायती आवासीय परियोजना के पहुंच मार्ग की चौड़ाई में शिथिलता को मंजूरी दी। उधम सिंह नगर में भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी शासनादेश में खसरा संख्या की त्रुटि सुधार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी दी।
उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार के प्रदान किए जा रहे निरंतर सहयोग के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। राज्य की विशिष्ट पर्वतीय, सीमावर्ती एवं सामरिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी विकास संबंधी प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के अनुरूप केंद्र सरकार से निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर कैबिनेट ने दी शुभकामनाएं
हरिद्वार। सभी मंत्रियों की भी सामूहिक रूप से पवित्र मन से यही सोच है कि जनता के बीच जाकर कैबिनेट बैठक की जाए। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना भी मां गंगा से की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट द्वारा मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और गंगा आरती कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां गंगा से देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना भी की।
हरिद्वार में दूसरा ईएसआई मेडिकल कॉलेज खुलेगा
कैबिनेट ने भूमि हस्तांतरण को दी हरी झंडी
हरिद्वार। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हरिद्वार में पहले से एक मेडिकल कॉलेज संचालित है। अब कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के माध्यम से दूसरा मेडिकल कॉलेज संचालित करने की योजना है।
इसके लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ईएसआई के माध्यम से मेडिकल कॉलेज संचालित होने से जिले में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोमवार को हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए और सभी मंत्रियों ने उन प्रस्तावों को पास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं। बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा व फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसमें भारतीय योग, ध्यान और भारतीय ज्योतिष जैसे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। यह सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा। समिति बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को दी गई विकास योजनाओं के लिए अलग से प्रस्ताव आया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट द्वारा मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और गंगा आरती कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।



