उत्तराखंडदेहरादून

बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने की शिक्षा मंत्री आवास कूच की कोशिश

रविवार सुबह बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह

बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने की शिक्षा मंत्री आवास कूच की कोशिश
देहरादून। रविवार सुबह बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परेड ग्राउंड के निकट कनक चौक पर रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रानुसार रविवार सुबह सभी बेरोजगार परेड ग्राउंड के पास एकत्रित हुए। उसके बाद अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जैसे ही कनक चौक पर पहुंचे, वहां पहले से ही मौजूद पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कनक चौक पर हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय ले जाकर छोड़ा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि, सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। बीपीएड प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई बेरोजगार अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी पार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
जगदीश पांडे ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस और भाजपा, दोनों सरकारों ने समय-समय पर प्रशिक्षित बेरोजगारों को नियुक्ति का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है। नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार पिछले 75 दिनों से शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, जबकि 58 दिनों से क्रमिक अनशन भी जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रशिक्षित बेरोजगार आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। शारीरिक शिक्षा शिक्षक बेरोजगारों की यह मांग है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक फाइल संख्या 77006 को वित्त विभाग से मंजूरी देकर कैबिनेट में पास किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button