उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादून

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला

उन्होंने मांग की कि हरक सिंह रावत इस अभद्र बयानबाजी के लिए तत्काल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं समस्त नंदप्रयाग वासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

भट्ट एवं नंदप्रयाग के अपमान पर हरक को तत्काल माफी मांगने की चेतावनी
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से चमोली नंदप्रयाग की जनता में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में आज नंदप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर हरक सिंह रावत का जोरदार विरोध जताया और उनका पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत द्वारा नंदप्रयाग-घाट निवासियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति की गई गलत बयानी एवं अभद्र भाषा की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। उपस्थित जनता एवं कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि हरक सिंह रावत चमोली जनपद में कदम रखते हैं, तो उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा और उन्हें जूते की माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि हरक सिंह रावत इस अभद्र बयानबाजी के लिए तत्काल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं समस्त नंदप्रयाग वासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष मुद्दों पर आधारित राजनीति करने के बजाय व्यक्तिगत हमलों और नकारात्मकता की राजनीति पर उतर आया है, जिसे उत्तराखंड की देवतुल्य जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। राजनीति में व्यक्तिगत हमलों के साथ-साथ आम जनता को लेकर भी झूठ फैलाना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय एवं अस्वीकार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button