धर्मनगरी हुई शिवभक्तों से गुलजार,जहां तक नजर डालों शिवभक्त ही शिवभक्त
सूचना मिलते ही बाजार चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो मृतक की शिनाख्त कराई।

हरिद्वार। कांवड़ मेले के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार शिवभक्तों से पूरी तरह गुलजार हो उठी है। शहर से लेकर हाईवे तक हर तरफ भगवा रंग नजर आ रहा है। हरकी पैड़ी, गंगा घाटों और बाजार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं डाक कांवड़ के चलते हाईवे पर दोपहिया और चैपहिया वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
कांवड़ मेला अब अपने चरम पर पहुंच गया है। अभी तक 3 करोड़ 20 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके है। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए अब भी हरिद्वार में मौजूद हैं। रविवार सुबह हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर शिवभक्तों की भीड़ दिखाई दी। कोई गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहा है तो कोई बड़ी संख्या में शिवभक्तों का हरिद्वार में आना जारी है। सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बैरागी कैंप पार्किंग में बड़े डाक कांवड़ वाहनों की भारी संख्या है, जबकि दीनदयाल, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, गौरीशंकर और गड्ढा पार्किंग में छोटे वाहनों की भीड़ है। पार्किंग स्थलों से लगातार कांवड़ वाहनों की निकासी की जा रही है।
डाक कांवड़ की वजह से हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। अलग अलग राज्यों से आए शिवभक्त अपने वाहनों को सजाकर डीजे लगाकर हरिद्वार पहुंचे हैं। किसी वाहन पर भोलेनाथ की प्रतिमा लगी है तो कोई डीजे और भक्ति गीतों के साथ हरिद्वार की ओर बढ़ रहा है। इससे पूरा माहौल शिवमय नजर आ रहा है।
रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो शव
खटीमा। शनिवार देर रात खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 में दो शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाया। उसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले जांच जारी है।
खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 के पास 9 अगस्त शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाजार चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो मृतक की शिनाख्त कराई।
बाजार पुलिस चैकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल ने बताया, एक व्यक्ति की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पद्म सिंह सामंत निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने खटीमा के रूप में हुई। बताया गया कि राजेंद्र सिंह परचून की दुकान चलाता था। दूसरे व्यक्ति की पहचान विनोद पुत्र शोभन सिंह, उम्र करीब 47 वर्ष निवासी ग्राम नगला तहर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई।
दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठे किए गए हैं।
पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया है। आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कही है। फिलहाल पुलिस टीम की जांच जारी है।



