उत्तराखंडदेहरादून

तेज बारिश व आंधी-तूफान के चलते जगह-जगह गिरे पेड़

साथ ही गौशाला की ईंट की दीवार भी गिर गई। गनीमत यह रही की गौशाला में बंधे पशुओं को किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

देहरादून। गुरुवार देर रात बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए। फायर सर्विस की टीम ने पेडों को काटकर यातायात सुचारू किया। राजपुर रोड से मैगी पॉइंट तक 10-12 छोटे व बड़े पेड़ व टहनियों को फायर यूनिट द्वारा हटाकर सड़क किनारे किया गया व मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। जगह जगह बिजली के तार भी गिरे हुए थे जिसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई हैं। इसी तरह प्रेमनगर में गिरे पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर साइड किया व मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। पेड़ गिरने से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। दून के डोईवाला – थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले गांव कुड़ियाल में बीती रात्रि तेज वर्षा व तीव्र हवाओं के चलने से स्थानीय निवासी कुंवर सिंह कृषाली की गौशाला की छत उड़ गई। साथ ही गौशाला की ईंट की दीवार भी गिर गई। गनीमत यह रही की गौशाला में बंधे पशुओं को किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
बीती रात आये तूफान के बाद मसूरी में अच्छी धूप खिली। रात से बिजली आपूर्ति नहीं है। कई जगह पेड़ टूटे हैं और कई छतें उड़ गई हैं।रात वर्षा के बाद शुक्रवार सुबह तीर्थनगरी में मौसम साफ हो गया है। तेज हवा और आसमानी बिजली गरजने के बाद रात विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइनों को ठीक कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। जिससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई। ऊर्जा निगम के ईई शक्ति प्रसाद ने बताया कि लाइनों को ठीक कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button