उत्तराखंडदेश-विदेश

पिकअप खाई में गिरने से दो की मौत 13 घायल

हादसे के बाद से लोगों में नाराजगी है। पुलिस के मुताबिक मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर लौट रहे थे सभी सवार
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार देर रात करीब एक बजे एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र में हुई है। यहां रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में नैनीचौक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह मौत हो गई। पिकअप सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 14 साल की एक लड़की ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में 6 लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें 2 की मौत हो गई है।
घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी लाया गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेतालघाट में बदहाल सड़क को सही कराने के लिए प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन पहले ही सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। उसके बावजूद भी जिला प्रशासन सड़क बनाने की जहमत तक नहीं उठा रहा है। हादसे के बाद से लोगों में नाराजगी है। पुलिस के मुताबिक मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामूली रूप से घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है।

मृतकों के नाम
1- उमेद सिंह पुत्र टीका सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम- नैनीचक तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
2- मीनाक्षी बोहरा पुत्र भागवत सिंह उम्र 15 निवासी खैराली बंगा तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल

रेफर हल्द्वानी किये गए
1- बबीता कठायत पुत्री प्रथ्वी पाल (12) निवासी उचाकोट तल्ला गाँव तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
2- कंचन कठायत पुत्री पृथ्वी पाल सिंह उम्र (15) निवासी ग्राम ऊंचाकोट तल्लग तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
3- दीपा पत्नी वीरेंद्र (24) निवासी ग्राम बर्धाे तहसील बेतालघट जिला नैनीताल
4- पना देवी पुत्र पृथ्वी पाल सिंह उम्र (15) निवासी ग्राम पाल्सो ऊंचाकोट तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button