राजनीतिसामाजिक

गुरु नगरी में किसे मिलेगी फतेह, किसे शिकस्त? इन उम्मीदवारों की साख दांव पर

औजला की निगाहें यहां हैट-ट्रिक पर है। उनके सामने भाजपा से अमेरिका में पूर्व राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू समुंदरी मैदान में हैं। वहीं आप ने यहां पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह पालीवाल पर भरोसा जताया है

अमृतसर। अमृतसर में इस बार कांग्रेस ने दो बार के सांसद गुरजीत औजला पर विश्वास जताया है। औजला की निगाहें यहां हैट-ट्रिक पर है। उनके सामने भाजपा से अमेरिका में पूर्व राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू समुंदरी मैदान में हैं।

वहीं आप ने यहां पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह पालीवाल पर भरोसा जताया है। जबकि अकाली दल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को मैदान में उतारा है। यहां किसी भी प्रत्याशी की राह आसान नहीं है।

औजला को मिले थे 445032 वोट

यदि बात करें साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तो इस सीट से पिछले आम चुनाव में गुरजीत सिंह औजला ने जीत हासिल की थी। उन्हें 445032 मिले थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी को 345406 वोट मिले थे। जीत का अंतर 9962 मतों से था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button