देश-विदेशसामाजिक

लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने कांग्रेस का थामा हाथ, राहुल गांधी ने पार्टी में कराया शामिल

आज राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब प्रभारी देवेन्द्र यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। बैंस ब्रदर्स के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

लुधियाना।लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और पूर्व विधायक और संरक्षक बलविंदर सिंह बैंस आज रविवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। गौरतलब है कि बैंस ब्रदर्स के कांग्रेस से पहले भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन वह भाजपा में नहीं गए।

काफी दिन से बैंस ब्रदर्स ने चुप्पी साध रखी थी। दोनों के चुनाव न लड़ने की चर्चाएं गर्म थी। लेकिन रविवार को अचानक बैंस ब्रदर्स कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे लुधियाना लोकसभा में चल रहे चुनाव के दंगल में अब अलग तरीके का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल दोनों भैंस ब्रदर्स कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और राजा वडिंग को ताकत देंगे।

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे न केवल लुधियाना संसदीय क्षेत्र में बल्कि पूरे राज्य में कांग्रेस का विस्तार और मजबूत करेंगे।गौरतलब है की सिमरजीत सिंह बैंस ने आतम नगर से और लुधियाना दक्षिण विधानसभा से बलविंदर सिंह बैंस ने क्षेत्र का 2012 से 2022 तक प्रतिनिधित्व किया है।

2019 के आम चुनाव में लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिमरजीत सिंह बैंस को लगभग 3.07 लाख वोट मिले थे। बैंस बंधुओं ने कहा कि वे बिना शर्त कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कहा कि वे न केवल लुधियाना में बल्कि राज्य के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

इस बीच लोक इंसाफ पार्टी का औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया है। बलविंदर बैंस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा सदस्य भी हैं। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह सिविया भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button