उत्तराखंडदेश-विदेशसामाजिक

पीएम मोदी खुद को समझते हैं भगवान विष्णु का 11वां अवतारः खड़के

केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बोले राहुल गांधी पीएम मोदी की उड़ा रहे नींद
न्याय यात्रा से घबराई भाजपा सरकार
देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी खुद को विष्णु का अवतार समझते हैं। वे भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बाद अब 11 वां अवतार बनने निकले हैं। मोदी जी में क्रेडिट लेने की होड़ है। वे हर काम का क्रेडिट लेते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो पीएम मोदी को सोने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबरा गये हैं। असम में उनकी यात्रा में गड़बड़ करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय जोड़ों यात्रा में ऐसा कहीं नहीं हुआ जैसा असम में हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी और एकता के लिए बलिदान दिया। आगे भी कांग्रेस डटकर ऐसे लोगों का सामना करेगी। खरगे ने कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुई। कितनों ने अपने घरबार छोड़ा। कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। उनके घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। अंग्रेजी हुकूमत में जब गांधी जी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे।
इससे पूर्व यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी।  उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं।

कांग्रेस ने देश के लिए दिया बलिदान
देहरादून। मल्लिकार्जुन खड़गे कहा पीएम मोदी कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबरा गये हैं। असम में उनकी यात्रा में गड़बड़ करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय जोड़ों यात्रा में ऐसा कहीं नहीं हुआ जैसा असम में हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी और एकता के लिए बलिदान दिया। आगे भी कांग्रेस डटकर ऐसे लोगों का सामना करेगी।

बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के लिए भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में पहुंचे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। कार्यक्रम प्रदेश के कोने-कोने व दूर दराज से लोग मल्लिकार्जुन खड़गे को सुनने के लिए देहरादून पहूुंचे।

खड़गे को देहरादून दौरा एतिहासिकः महारा
बीते दिन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। जिसमें उन्होंने आज के दिन को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एतिहासिक बताया था। साथ ही कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून में आयोजित विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button