मनोरंजनस्पोर्ट्स

IND vs ZIM : जिम्बाब्वे को दस विकेट से हरा भारत ने सीरीज मेें निर्णायक बढ़त बनाई

नौंवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने तड़िवनाशे मारुमानी (32) को आउट कर इस जोड़ी को तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

हरारे –  हरारे चौथे टी-20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दस विकेट से हराकर सीरिज 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली। भारत की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान शुभमन गिल नाबाद 58 व यशस्वी जायवाल ने नाबाद 93 रन की पारी खेली। भारत ने 29 गेंदें शेष रहने जी मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले सिकंदर रजा (46) की कप्तानी पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने शनिवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ले मधेवीरे और तड़िवनाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने जिम्बाब्वे के लिए अच्छी शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 63 रन जोड़े। नौंवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने तड़िवनाशे मारुमानी (32) को आउट कर इस जोड़ी को तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

अगले ही ओवर में शिवम दूबे ने वेस्ले मधेवीरे (25) को पवेलियन भेज दिया। 14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने ब्रायन बेनेट (9) को आउट किया। जोनाथन कैंपबेल (3) पर रनआउट हुये। डिओन मेयर्स (12) और क्लाइव मडांडे (7) का शिकार खलील अहमद ने किया। 19वें ओवर में तुषार देशपांडे ने सिकंदर रजा को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। सिकंदर रजा ने 28 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुये (46) रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से खलील अहमद ने दाे विकेट लिये। तुषार देशपांडे,अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button