उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशदेहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य

उसके बाद जीरो एफआईआर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए हरिद्वार नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया गया।

देहरादून। गुरूवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद विनोद आर्य  देहरादून के थाना राजपुर पहुंचे। विनोद आर्य ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि, यदि उनके खिलाफ मामला बनता है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। इस दौरान उन्होंने खुद का नार्काे टेस्ट कराने की भी बात कही और अंकिता के माता-पिता समेत मामले में आरोप लगाने वाले अन्य लोगों का भी नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई।
25 नवंबर बुधवार शाम अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी शिकायत लेकर देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) से मुलाकात कर विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चौट को सार्वजनिक किया गया है। इस मामले में थाना राजपुर में विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके बाद जीरो एफआईआर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए हरिद्वार नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया गया।
अंकिता भंडारी के माता पिता पिछले कई दिनों से विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से मुलाकात और धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं भी सुनी नहीं जा रही थी। माता-पिता ने तीन दिन पहले थाना राजपुर देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने यह मामला हरिद्वार में मुकदमा लिखे जाने की बात कही थी। उसके बाद बुधवार को अंकिता भंडारी के माता पिता गांधी पार्क पर धरने पर बैठ गए थे। उसी दिन शाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल समेत कांग्रेसियों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद विनोद आर्य खुद थाना राजपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, उन्हें भी जानकारी मिली थी कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसी वजह से वह खुद थाने पहुंचे हैं। अगर उनके खिलाफ मामला बनता है तो उनकी गिरफ्तारी की जाए।
अंकिता को न्याय दिलाना है तो उसके साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वह खुद भी नार्काे टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। साथ ही अंकिता के माता-पिता समेत जिन लोगों पर आरोप हैं, उन सभी का नार्काे टेस्ट कराया जाना चाहिए। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए और सभी के खिलाफ तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button