Blog

आंगनबाडी कार्यकत्रियों का मुख्यमंत्री आवास कूच

जिसके बाद वहीं वहीं धरने पर बैठ गयी। जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

देहरादून। सोमवार को आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जिनको राजपुर रोड पर पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गयी।
सोमवार को यहां आंगनबाडी कार्यकत्रियां आंगनबाडी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। वह परेड ग्राउंड से जैसे ही कनक चौक होते हुए राजपुर रोड पर पहुंचे तभी पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद वहीं वहीं धरने पर बैठ गयी। जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी आंगनबाडी कार्यकत्रियों एव सहायिकाओं की अत्यंत गम्भीर एवं ज्वलंत समस्याओं से शासन को अवगत कराते आ रहे हैं। तीन मार्च को मुख्यमंत्री से वार्ता की गयी जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि मानदेय वृद्धि हेतु कमेटी गठित कर दी गयी है इसके उपरान्त सरकार का ध्यान आर्किषत करने हेतु दो दिसम्बर 2025 को सचिवालय रैली निकाली गयी, उच्चाधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया गया जल्द ही मानदेय वृद्धि हेतु कमेटी के निर्णय लिया जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्रियां विगत अनेक वर्षाे से विस्तारित कार्यक्षेत्र, डिजिटल, दायित्वए सर्वेक्षण पोषण मातृ शिशु कल्याण एवं विविध शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्ण निष्ठा से योगदान दे रही हैं। तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बिना पेंशन, बिना सामाजिक सुरक्षा अत्यंत चिन्ताजनक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button