उत्तराखंड

चुनाव हारकर फ्रस्ट्रेट विपक्ष कर रहा तमाशाः हिमंता बिस्वा सरमा

उन्होंने कहा कि विपक्ष एक भी चुनाव नहीं जीत पा रहा है। लगातार चुनाव हारने से विपक्ष के नेता फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं।

पितरों के तर्पझा को शरिवार को हरिद्वार पहुंचे थे असम के मुख्यमंत्री
दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे आंदोलन को बताया तमाशा

हरिद्वार। देश की राजधानी दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर जहां प्रदर्शनकारियों के तरह-तरह के बयान आ रहे हैं तो वहीं हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। हिमंता ने विपक्ष, राहुल गांधी और काकरोच पार्टी को भी आड़े लिया।
असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हो रहे विपक्ष के प्रदर्शन को तमाशा बताया है। हिमंता ने कहा कि लगातार चुनावी हार से विपक्ष के नेता फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं। अब फ्रस्ट्रेट विपक्ष प्रदर्शन के नाम पर तमाशा कर रहा है। असम के सीएम ने राहुल गांधी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब वो चंद्रयान और मंगलयान पर जाएंगे तो तब मुझसे उनके बारे में पूछना।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने आप को कॉकरोच बोलते हैं, उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। आज तो अपने आप को युवा शक्ति बोलने वालों की बात करनी चाहिए। अपने आप को कॉकरोच बोलने वालों की बात करने से कोई फायदा नहीं है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आज चल रहे सीजेपी के आंदोलन के सवाल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जनता पीएम मोदी के साथ है। 140 करोड़ लोगों में से बहुत कम लोग आंदोलन में दिल्ली गए हैं। उन्होंने दिल्ली आंदोलन को तमाशा बताया।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि दिल्ली आंदोलन में जो लोग आए हैं, उससे 100 गुना ज्यादा जनता पीएम मोदी के साथ है। भाजपा आज लगातार असम और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव जीत रही है। ये लोग सरकार को ब्लैकमेल को करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वह कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। विपक्ष के आरोपों से सरकार डरने वाली नहीं है।
हिमंता ने कहा कि हमारी सरकार उपचुनाव लगातार जीत रही है। जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष सरकार पर घेराबंदी करने का आरोप लगा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में घेराबंदी इसलिए की गई है कि यह लोग वहां जाकर तमाशा न कर पाएं।
हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष के प्रदर्शन को तमाशा बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक भी चुनाव नहीं जीत पा रहा है। लगातार चुनाव हारने से विपक्ष के नेता फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं। फ्रस्ट्रेट विपक्ष अब प्रदर्शन के नाम पर तमाशा कर रहा है। लेकिन जनता उनके तमाशे को समझ चुकी है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उनके राष्ट्रपति तथा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पास जाने के सवाल पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि   राष्ट्रपति देश के राष्ट्रपति हैं। उनसे मिलने कोई भी जा सकता है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में भी हर दिन हजारों लोग जाते हैं। जब राहुल गांधी चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे, तब मुझसे पूछना कि राहुल गांधी ने कोई चमत्कार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button