उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशदेहरादून

गाड़ी हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप, 3 गिरफ्तार

दोनों वाहनों के पास दो व्यक्ति आपस में झगड़ते नजर आए। एक के हाथ में डंडा था, जबकि दूसरे के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही थी।

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में एक हाॅस्टल के पास गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हथियार दिखाने तक पहुंच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मौके से लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, डंडा और फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
21 अगस्त की रात कंट्रोल रूम से एक हॉस्टल के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सड़क पर एक बस और फॉर्च्यूनर कार खड़ी दिखाई दी। दोनों वाहनों के पास दो व्यक्ति आपस में झगड़ते नजर आए। एक के हाथ में डंडा था, जबकि दूसरे के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही थी। जांच में एक व्यक्ति की पहचान झाझरा निवासी गौरव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। गौरव ने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान की बस चलाता है और रात में मांडूवाला स्थित अपने घर जा रहा था। हॉस्टल के पास फॉर्च्यूनर चालक सड़क पर हाई बीम लाइट के साथ वाहन खड़ा किए था। हॉर्न देने के बावजूद वाहन नहीं हटाने पर विवाद शुरू हुआ।
विवाद बढ़ने पर गौरव ने बस से डंडा निकालकर फॉर्च्यूनर चालक पर वार कर दिया। इसी दौरान फॉर्च्यूनर चालक का एक साथी भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पिस्टल दिखाकर गौरव को धमकाया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। गौरव से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान नीरज राजपूत और मनीष नेगी के रूप में की। दोनों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अस्पताल परिसर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नीरज राजपूत के नाम पर लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इसी पिस्टल को घटना के दौरान बस चालक को दिखाकर धमकाने का प्रयास किया गया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने, घातक हथियार का प्रदर्शन करने और लाइसेंसी पिस्टल के दुरुपयोग के आरोप में थाना प्रेम नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या करने आरोप लगाया है।
महिला ने आरोप लगाया कि पति बेटी के द्वारा फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए जाने से आग बबूला था। इसलिए उसने हत्या की है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
मंगलौर कोतवाली के ब्रह्मपुर जट गांव निवासी रीटा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी तन्नू (13) अपने मामा के यहां गांव कल्लरपुर कछौल्ली जिला मुजफ्फरनर गयी थी।
करीब डेढ़ माह मामा के यहां रहने पर बेटी घर पर आ गई। इसके साथ ही उसका पति धनेश्वर उर्फ तोता बेटी पर शक करने लगा कि वह किसी लड़के से बात करती है। 16 अगस्त को बेटी ने पिता के इंटरनेट एकाउंट पर अपना फोटो अपलोड कर दिया। उसी दिन शाम को पति और उसका दोस्त आशीष रात में घर आये, दोनों जमकर शराब पी। इसके बाद घर पर ले गए।रात में नशा कम होने पर पति ने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर बेटी की फोटो देखी तो आग बबूला हो गया। अगले दिन सुबह चार बजे पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसका दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला निवासी ब्रहमपुर जबरदस्ती तन्नू को घर से ले जाने लगे। आवाज सुनकर वह और उसकी बेटी बेटी राधिका उठ गई। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट किर बेटी को जबरदस्ती बाइक से ले गए।जाते समय पति ने कहा कि बेटी ने बदनाम कर दिया हैं। इसको जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। लगभग एक घंटे बाद दोनों वापस आ गए। जब उन्होंने बेटी के बारे में पूछा तो पति ने कहा कि बेटी बदनाम करती थी, इसलिए उसे मार दिया है। साथ ही तमंचा दिखाते हुये धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दिया जाएगा।
पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति आपराधिक किस्म का व्यक्ति है उस पर पहले भी कही मुकदमें दर्ज है। जिस कारण वह डरी हुयी है। बेटी का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button