उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशदेहरादून

पत्नी के साथ मारपीट करने उसका गर्भ गिराने का आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के कारण महिला के पेट में पल रहे 8 माह के अजन्मे शिशु की मौत हो गई। साथ ही महिला की तबीयत बिगड़ गई।

देहरादून। सहसपुर पुलिस ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती 9 जून को सहसपुर क्षेत्र के बालूवाला निवासी शेर सिंह ने कोतवाली सहसपुर में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था उनकी गर्भवती बेटी सीमा को उसके पति बबलू निवासी पानीपच (हरियाणा) हाल निवासी जस्सोवाला लगातार प्रताड़ित करता है।
बताया जा रहा है कि दो बेटियां होने के बाद महिला तीसरी बार 8 माह की गर्भवती थी। आरोप है कि बेटे की चाह में पति ने जबरदस्ती उसका पानीपत में भू्रण लिंग परीक्षण कराया। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के पेट पर लात मार दी। इतना ही नहीं करंट लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। मारपीट के कारण महिला के पेट में पल रहे 8 माह के अजन्मे शिशु की मौत हो गई। साथ ही महिला की तबीयत बिगड़ गई।
इसके बाद आनन-फानन पीड़िता को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन के जरिए शिशु को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि महिला बच गई। उसका अभी उपचार चल रहा है।
सहसपुर कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच के बाद उपनीरीक्षक नीरज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति बबलू को उसके जस्सोवाला स्थित घर से देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button