उत्तराखंड

उत्तराखंड में विश्व पर्यावरण दिवस की रही धूम

सीएम धामी ने कहा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वृक्षारोपण करें। जल का संचय करें। साथ ही प्रदेश के पारंपरिक जल स्रोत पर विशेष ध्यान दें।

सीएम धामी ने किया पौधारोपण, जल संरक्षण बोर्ड बनाने की कही बात
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के समीप बन रहे सिटी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृक्षारोपण कर प्रदेश की जनता को संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का संकल्प लेना चाहिए। सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड राज्य हिमालयी राज्य होने की वजह से हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में जनता को न सिर्फ वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि जल संरक्षण की दिशा में भी काम करना चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा यह दिवस हमारे लिए बहुत विशेष है। इस दिवस पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि पर्यावरण के प्रति हम सब का जो दायित्व है उसका निर्वहन करेंगे। सीएम धामी ने कहा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वृक्षारोपण करें। जल का संचय करें। साथ ही प्रदेश के पारंपरिक जल स्रोत पर विशेष ध्यान दें।
सीएम धामी ने कहा हमारे पारंपरिक स्रोत जीवंत रहे, इसमें वृक्षारोपण का भी एक बड़ा योगदान है। ऐसे में हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का संकल्प लेने के साथ ही जल संचय का भी संकल्प लेना चाहिए। ऐसे में उत्तराखंड सरकार भी जुलाई महीने में एक दिन पेड़ सेवा भी करेगी। जिसमें सभी लोगों को शामिल किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड सरकार जल संरक्षण के लिए बोर्ड बना रही है।वहीं, एमडीडीए के वीसी बंसीधर तिवारी ने बताया एमडीडीए के तहत एक लाख पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में हरेला पर्व तक एक लाख वृक्ष लगाए जाएंगे।

मसूरी में स्वच्छता अभियान
देहरादून। मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन ने स्वच्छता अभियान चलाया। फाउंडेशन के लोगों ने प्लास्टिक बैग का प्रयोग ना करने अपील की। इस मौके पर सभी को कपड़े के बैग वितरित किये गए। मिशन के युवा स्वयंसेवक बीट प्लास्टिक पोल्युशन की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक करते नजर आये। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निरंकारी मिशन ने भारतवर्ष के 18 पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों, जिनमें मुख्यत उत्तराखंड से मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल, चकराता, भवाली, हिमाचल प्रदेश का शिमला, मनाली, धर्मशाला, गुजरात के सापुतारा, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, पंचमनी, खंडाला, लोनावाला, पन्हाला, सोमेश्वर, सिक्किम के गीजिंग शहर और कर्नाटक की नंदी हिल्स जैसे पर्वतीय स्थलों पर ये कार्यक्रम किया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button