Blogउत्तराखंडदेश-विदेश

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के सैलाब से झूमा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है की लापरवाही बरतने वाले अफसर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही उन्होंने यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने यात्रा मैनेजमेंट में झोंकी पूरी ताकत
यात्रियों की सुविधाओं के लिए दो मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
सीएम हर मोर्चे पर यात्रा व्यवस्था की कर रहे समीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चरम पर चल रही है। चारों धामों में श्रद्धालुओं के सैलाब से व्यापारी और वहां पर अपनी जीविका कर रहे हैं सभी लोगों के चेहरे पर चमक छाई हुई हैं। अब तक चारों धामों में कुल 09 लाख 67 हजार 302 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारों धाम में बढ़ते जन सैलाब से  कठिनाइयां जरूर हुई लेकिन शासन प्रशासन ने मुस्तैदी से व्यवस्थाओं को बनाए रखा है।
चार धाम यात्रा के मध्य नजर दो और अफसर को तैनाती दी है। अशोक कुमार पांडे सीडीओ नैनीताल को बद्रीनाथ धाम भेजा गया है ,जबकि एडीएम रुद्रपुर पंकज उपाध्याय को केदारनाथ धाम भेजा गया है। इससे पहले मनीष जैन और  अंशुल सिंह को इन दोनों धामों की जिम्मेदारी दी गई थी।
मौजूदा समय में यात्रा व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संचालित करने को सभी विभाग, एजेंसियां तत्परता से जुटी हुई हैं। सीएम धामी ने सचिवालय के सभी सीनियर अधिकारियों को चार धाम यात्रा के प्रबंधन में लगाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार धाम यात्रा बेहतर रूप से संचालित हो रही है । देश-विदेश से लोग चार धाम यात्रा में रुचि दिखा रहे हैं जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम यात्रा को लेकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है की लापरवाही बरतने वाले अफसर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही उन्होंने यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए हैं।  साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सीजन में यात्रा के मध्य नजर अभी से तैयारी करने के लिए कह दिया है।
चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि,  इस बार यात्रा में भीड़ बढ़ने से कुछ कठिनाई जरूर हुई, लेकिन सरकार के कुशल प्रबंधन से यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु हो गईं। चार धाम यात्रा की शुरुआत में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कठिनाइयां जरूर हुई थीं। लेकिन सरकार के कुशल प्रबंधन से जल्द ही यात्रा व्यवस्था सुचारू हो गई। ऐसे में समय में नकारात्मक बयानबाजी न की जाए। बल्कि यात्रा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने को अपने सुझाव प्रदेश सरकार को देने चाहिए। मौजूदा समय में यात्रा व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संचालित करने को सभी विभाग, एजेंसियां तत्परता से जुटी हुई हैं।  उन्होंने कहा कि,श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा बेहतर रूप से संचालित हो रही है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। देश विदेश के श्रद्धालुओं का हमारे प्रदेश के धामों के प्रति भारी रुझान दिखाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरीके से बाधित हो चुकी थी।प्रदेश की आर्थिकी की अहम धुरी माने जाने वाली चारधाम यात्रा के बाधित होने से प्रदेश में निराशा का वातावरण बन गया था। उसके बाद सीएम पुष्कर धामी के प्रयासों से ही चारधाम यात्रा पटरी पर आ पाई। वर्ष 2022 और 2023 में चारधाम यात्रा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। इन्हीं प्रयासों के बाद चार धाम यात्रा में इतनी भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। चारधाम यात्रा पर गंगोत्री मंदिर समिति ने राज्य में तीर्थाटन और पर्यटन व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से यात्रा प्राधिकरण बनाने जाने की तैयारी का स्वागत किया है। मंदिर समिति ने कहा कि चारों धाम में मंदिरों के प्रबंधन से ज्यादा जरूरी यात्रा प्रबंधन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिशा में पहल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button