मनोरंजनस्पोर्ट्स

विदर्भ को सस्ते में समेटकर मुंबई ने दूसरी पारी में बनाई मजबूत बढ़त

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों जोड़ लिए हैं। इसी के साथ टीम की बढ़त 260 रन की हो गई।

मुंबई। धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान के तीन-तीन विकेटों की बदौलत मुंबई ने विदर्भ को 105 रनों के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद आज रणजी ट्राफी के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 141 के स्कोर के साथ 260 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। मुशीर खान नाबाद 51 रन और अजिंक्य रहाणे नाबाद 58 रन बनाकर क्रीज पर है। मुंबई की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और उसने सातवें ओवर में पृथ्वी शॉ 11 रन का विकेट गंवा दिया। शॉ को ठाकुर ने बोल्ड आउट किया। भूपेन लालवानी भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मुशीर खान और अजिंक्या रहाणे ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों जोड़ लिए हैं। इसी के साथ टीम की बढ़त 260 रन की हो गई।

इससे पहले विदर्भ ने कल के 31 रन पर तीन विकेट से आगे खेलते हुए मात्र 74 रन जोड़कर अपने सात विकेट गंवा दिए। अर्थव तायडे 23 रन, आदित्य ठाकरे 19 रन, यश राठौर 27 रन और यश ठाकुर 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पहुंच सका। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने तीन-तीन विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। विदर्भ की पहली पारी 45.5 ओवर में 105 रन पर सिमट गई।

विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विदर्भ अपने कप्तान अक्षय वड़कर के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई को 64.3 ओवर में 224 रन पर ढ़ेर कर दिया। मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 81 रन जोड़े। यश ठाकुर ने भूपेन को 37 रन पर आउट कर विदर्भ को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हर्ष दुबे ने पृथ्वी शॉ को 46 रन पर बोल्ड ऑउट कर पवेलियन भेज दिया। शार्दुल ठाकुर ने मुम्बई के लिए 69 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 75 रन बनाये। शम्स मुलानी 13 रन, तुषार देशपांडे 14 रन बनाकर आउट हुये। पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके और पूरी टीम 224 रन पर ऑल आउट हो गई।

विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिये। उमेश यादव को दो विकेट मिले। आदित्य ठाकरे ने एक बल्लेबाज को आउट किया। दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। मुशीर खान नाबाद 51 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे नाबाद 58 रन बनाकर क्रीज डटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button