उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे टपकेश्वर मंदिर

उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

देहरादून। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

धर्मनगरी हरिद्वार के पथरेश्वर शिव महादेव मंदिर में लगा भक्तों का तांता
हरिद्वार।  लक्सर के प्राचीन पथरेश्वर महादेव, पंचलेश्वर और खानपुर क्षेत्र के जटाशंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा सामग्री, फल और पुष्प अर्पित कर रहे हैं। पंचलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान शिव भाव के भूखे हैं। आप अपनी श्रद्धा अनुसार जो भी उन्हें अर्पित करते हैं, वह उसे स्वीकार करते हैं। पंचलेश्वर मंदिर में पूजा करने से भगवान भोलेनाथ सब की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद पर प्रदान करते हैं। पंचलेश्वर मंदिर में अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने शिवलिंग की स्थापना की थी, तभी से इस मंदिर पर लोगों की आस्था और विश्वास बना हुआ है। कहा जाता है कोई भी परेशानी आने पर भगवान भोलेनाथ कि शरण में पहुंचकर पूजा अर्चना करने से सभी मुश्किलों का अंत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button