उत्तराखंडदेश-विदेश

आतंकः एक घर में घुसा बाघ, मौके पर गए तीन वन कर्मी हमले से घायल

टिहरी।  जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में बाघ का आतंक बरकरार है। जिससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है। ताजा घटनाक्रम में  के मलेथा गांव में विधायक आवास के समीप एक घर में बाघ घुस गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र अफरा-तफरी मच गई। लोगों के  शोर मचाने पर  बाघ खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। बाघ ने तीन वन कर्मियों पर भी हमला किया है। बाघ की तलाश जारी है। मामला देवप्रयाग विधायक के मलेथा स्थित आवास के पास का बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उन्होंने डीएम, डीएफओ और रेंजर को तुरंत मारने के आदेश दिया है। जब तक बाघ नहीं मरेगा तब तक वह मौके पर ही रहेंगे।

श्रीनगर में एक साथ 5 महिलाओं पर हमले के बाद खौफजदा ग्रामीण
श्रीनगर।टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में बीते दिन गुलदार ने पांच महिलाओं पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद से ही घायल महिलाओं का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गुलदार की धमक से लोगों में खौफ का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं घटना के बाद गुलदार खेतों में आराम से चहलकदमी करते दिखाई दिया। पौड़ी जिले के कई क्षेत्रों में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार कई लोगों को अपना निवाला बना चुका है। जबकि आए दिन गुलदार आबादी वाले इलाकों में चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं बीते दिन श्रीनगर के नगर निगम क्षेत्र में डांग में एक घर की छत पर गुलदार की चहलकदमी करते दिखाई दिया था, गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोग खौफजदा है। इससे पूर्व भी गुलदार श्रीनगर के कई इलाकों में देखा गया है। बीती 3 फरवरी और 4 फरवरी की रात को दो नाबालिग बच्चों को गुलदार ने निवाला बनाया था। जिसके बाद श्रीनगर में तीन दिन का नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया।

सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड में गुलदार के अलग-अलग हमले ने चिंता बढ़ा दी है। कीर्तिनगर विकासखंड में मवेशियों के लिए जंगल चारा लेने गई पांच महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने शोर और पत्थर बरसाकर गुलदार को भागने पर विवश कर दिया। लेकिन जाते-जाते गुलदार ने एक और महिला पर हमला कर दिया, लेकिन महिला के शोर करने के बाद गुलदार झाड़ियों में भाग गया। गुलदार के हमले में मेघना चैहान (30 साल), सुमित्रा चैहान (32 साल), सम्पदा देवी (70 साल), बसंत गिरी (90 साल) और प्रकाशी देवी (60 साल) घायल हो गए। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने विकासखंड के सारे सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button