उत्तराखंडदेश-विदेशसामाजिक

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले

पुलिस मुख्यालय ने जारी की सम्मानित होने वालों की सूची

26 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक दिए जायेंगे  
देहरादून। गणतंत्र दिवस पर 26 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक दिये जायेगे।  पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर 26 पुलिस कर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत, गजपाल सिंह रावत, प्लाटून कमाण्डर मुख्यमंत्री सुरक्षा, धनीलाल, अपर गुल्मनायक, 40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार को दिया जायेगा तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह अजय कुमार रावत, निरीक्षक सपु, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून, श्याम लाल, निरीक्षक यातायात जनपद रूद्रप्रयाग, गोबिन्द सिंह मेहता, उप निरीक्षक(एम), जनपद नैनीताल, अर्जुन सिंह, अपर उप निरीक्षक नापु जनपद टिहरी गढ़वाल को दिया जायेगा। वहीं सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह बृज मोहन पन्त, निरीक्षक नागरिक पुलिस पीटीसी नरेन्द्रनगर, देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक नापु, जनपद चमोली, सुभाष चन्द्र, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय) देहरादून, राकेश बिष्ट, दलनायक 46वीं वाहिनी पीएसी,रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर, बृज मोहन, उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस दूसंचार मुख्यालय, सतीश चन्द्र कापड़ी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा, गब्बर सिंह, अपर गुल्मनायक एसडीआरएफ वाहिनी, सलमान अली, उप निरीक्षक(एम) एफएसएल उत्तराखण्ड, बिन्देश्वर प्रसाद, अपर उप निरीक्षक नापु जनपद उत्तरकाशी, शिव चरण, अपर गुल्मनायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून, हेमन्त सिंह, अपर गुल्मनायक आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल, त्रिलोक सिंह, अपर उप निरीक्षक सपु जनपद चम्पावत, धन सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद बागेश्वर, संजय कुमार तिलाड़ा, मुख्य आरक्षी नापु जनपद नैनीताल, अनिल कुमार मर्ताेलिया, मुख्य आरक्षी 88 नापु जनपद पिथौरागढ, प्रदीप कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी नापु सीआईडी खण्ड देहरादून, वाणी बिलास, मुख्य आरक्षी सतर्कता सेक्टर, देहरादून, सपना नेगी, आरक्षी जीआरपी उत्तराखण्ड व अरविन्द गिरी, लान्स नायक, 31वीं वाहिनी पीएसी को दिये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button