उत्तराखंड

एमटीबी चौलेंज के साइकिलिस्टों और अधिकारियों को दिलाई मतदाता शपथ

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का दिया संदेश
रुद्रप्रयाग। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में न्सजपउंजम न्जजंतंाींदक भ्पउंसंलंद डज्ठ ब्ींससमदहम 2026 में प्रतिभाग कर रहे साइकिलिस्टों, जिला स्तरीय अधिकारियों और उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक मत लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारियों से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।
मतदाता शपथ के दौरान सभी ने भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं एवं मर्यादाओं को बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखने तथा प्रत्येक चुनाव में बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय और भाषा से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित अधिकारियों एवं एमटीबी चौलेंज के प्रतिभागी साइकिलिस्टों ने जागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस पहल के माध्यम से खेल प्रतिभागियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन को यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता हैं और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button