उत्तराखंडक्राइम

शराब की सत्तर बोतलों के साथ चार गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की  धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग पुलिस ने 70 अवैध शराब की बोतलां के साथ चार नेपाली मूल के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की यात्रा के दौरान 1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस की बरामदगी करते हुए 25 आरोपियों को  गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा के दौरान जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में गुरूवार को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस व एसओजी ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 70 बोतल शराब मैकडॉवेल मार्का बरामद की गई। अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं संग्रहण करने के आरोप में 04 नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की  धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में कमल बहादुर बम पुत्र मतराज बम, निवासी ग्राम पताला, जिला कालिकोट, नेपाल, हाल पता- वीरेन्द्र का डेरा, लाल बाजार, सोनप्रयाग, उम्र 26 वर्ष, गोहड तिरुबा पुत्र जैदे राईलोशा, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष, अधिराज रोकाया पुत्र कर्मसि रोकाया, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष,  असल बदुवाल पुत्र वीर भद्र बदुवाल, निवासी ग्राम छामोनाथ रारा, जिला मुगु नेपाल, हाल पता- बद्री का डेरा, लाल बाजार, सोनप्रयाग, उम्र 21 वर्ष शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button